X Close
X
7897710121

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया


IMG-20190319-WA0011
Lucknow: लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। समाजवादी पार्टी में जब वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी और चाचा भतीजा की जंग अपने पूरे शबाब पर थी तब उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने शिवपाल सिंह यादव खेमे में जाकर अखिलेश को बड़ा झटका दिया था। शिवपाल सिंह यादव के खास माने जाते हैं नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से अपनी ताल ठोकेंगे अमित जानी। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ऐलान किया है कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियां तोड़ी थी और अब अखिलेश यादव का गुरुर भी मैं ही तोड़ दूंगा और आजमगढ़ से भारी बहुमत से विजयी होकर आऊंगा। 7 अप्रैल को आजमगढ़ में नव निर्माण सेना के अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि एक युवा सम्मेलन करके चुनावी बिगुल का आगाज किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करके आजमगढ़ में चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।